सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था

(a) हड़प्पा
(b) कालीबंगा
(c) लोथल
(d) मोहनजोदड़ो

उत्तर: [c] लोथल

व्याख्या:सिन्धु सभ्यता में लोथल एक पत्तन नगर था। यह गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित है। भोगवा नदी के तट पर स्थित इस स्थान की खुदाई एस.आर. राव के निर्देशन में 1957 58 ई. में की गई। यहाँ एक जहाज की ‘गोदी’ के आकार का निर्माण मिला है। यहाँ से प्राप्त अन्य अवशेषों में धान के अवशेष, फारस की मुहरें और कुछ मिट्टी की मूर्तियों के अवशेष प्रमुख हैं।

Leave a Comment