सारनाथ स्तंभ के ऊपर रखे हुए शेर जिन्हें हम अपने नोटों पर देखते हैं वास्तविकता में किस पदार्थ पर नक्काशित हैं?

[1] काँच
[2] पत्थर
[3] लोहा
[4] ताँबा

उत्तर: (2] पत्थर

व्याख्या: अशोक चिह्न भारत का राजकीय प्रतीक है। इसको सारनाथ में मिली अशोक लाट से लिया गया है। मूल रूप में इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुँह किए खड़े हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी, एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड और एक सिंह बने हैं। यह लगभग 250 ईसा पूर्व सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ के महत्त्वपूर्ण बौद्ध स्थल पर अशोक स्तंभ के ऊपर रखा गया था। 26 जनवरी, 1950 को सारनाथ के शेर की प्रतिकृति को स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया।

Leave a Comment