राज्यसभा का संगठनः अनु. 80 के अनुसार, राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 हैं। इसमें से 238 सदस्य समस्त ईकाई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से चुनकर आते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होंगे। मनोनीत सदस्यों के लिए निम्नलिखित विषयों में से किसी के भी संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव आवश्यक है: साहित्य, विज्ञान कला और समाज सेवा.
राज्यसभा भारतीय संघ व्यवस्था में राज्यों का प्रतिनिधि सदन है। प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य की विधानसभा के निर्वाचन सदस्यों द्वार आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत-पद्धति द्वारा किया जाएगा (अनु. 80(4))।
राज्यसभा की सदस्यता की समाप्ति
- राज्यसभा का सदस्य अपनी पदावधि की समाप्ति के पश्चात् पुनः निर्वाचन का पात्र होता है।
- यदि किसी सदस्य की सदस्यता अचानक समाप्त हो जाती है (मृत्यु या किसी अन्य कारण से) तो उसकी शेष बची हुई अवधि के लिए उपचुनाव होता है।
- राज्यसभा का सदस्य राज्यसभा के सभापति को सम्बोधित अपने पत्र से अपनी सदस्यता का त्याग कर सकता है। यदि कोई सदस्य सदन की अनुमति के बिना सदन के अधिवेशनों में लगातार 60 दिन तक अनुपस्थित रहता है तो सदन उसकी सदस्यता की समाप्ति की घोषणा कर सकता है।
- अनु. 83(1) के अनुसार, राज्यसभा का विघटन नहीं होगा, यह एक स्थायी सदन है। किन्तु इसके सदस्यों में से यथासंभव, निकटतम 1/3 सदस्य, प्रत्येक दूसरे वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त होंगे। राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष है।
राज्यसभा का कार्यकाल
- (i) अनुच्छेद 84(1) के अनुसार राज्यसभा संसद का एक स्थायी निकाय है अर्थात् इसका कभी भी पूर्णतः विघटन नहीं किया जा सकता।
- (ii) इसके सदस्य छह वर्ष के लिए निर्वाचित होते हैं तथा प्रत्येक 2 वर्ष पश्चात् इसके एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
- (iii) सेवानिवृत्त सदस्यों के स्थानों को पुनः निर्वाचन द्वारा भर लिया जाता है।
इस प्रकार राज्यसभा के सांसद को स्थाई सदन कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रत्येक 6 वर्ष के बाद में नए सदस्यों का समावेश होता रहता है।
- हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से कब्रिस्तान के प्रमाण नहीं मिले हैं
- मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध पशुपति मुहर पर देवता किन पशुओं से घिरा है
- हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा पुरास्थल सुत्कागेनडोर किस नदी के तट पर स्थित है
- किन हड़प्पाई स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं
- निम्नलिखित में से किन हड़प्पाई स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं
- भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है
- सुत्कागेनडोर किस नदी के तट पर स्थित है
- हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द किस देश से प्राप्त करते थे
- हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थीं
- निम्नलिखित में से किसकी पूजा हड़प्पा संस्कृति में नहीं होती थी