पुरातात्त्विक साक्ष्य से प्रकट हुआ है कि सिन्धु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित प्राचीन सभ्यता से सम्बन्ध थे

(a) चीन
(b) ग्रीस
(c) इराक
(d) श्रीलंका

उत्तर: [c] इराक

व्याख्या:सैन्धव निवासियों का भारतीय प्रदेशों के अतिरिक्त विश्व के अन्य देशों के साथ भी व्यापारिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्ध थे। मध्य एशिया, उत्तरी पूर्वी अफगानिस्तान, ईरान, बहरीन द्वीप, मेसोपोटामिया (इराक), मिस्र, क्रीट आदि देशों के साथ सैन्धव निवासियों का घनिष्ठ व्यापारिक सम्पर्क था।  

Leave a Comment