निम्नलिखित में से कौन प्राक्-हड़प्पा/ प्रारम्भिक हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित है

(a)कालीबंगा
(b) लोथल
(c) रोपड़
(d) आलमगीरपुर

उत्तर: [a] कालीबंगा

व्याख्या:कालीबंगा से हड़प्पा के साथ-साथ प्राक् हड़प्पा सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। कालीबंगा राजस्थान के गंगानगर जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित है। यहाँ शहर के दोनों भाग दुर्गीकृत है। यहां के घर कच्ची ईंटों के बने हैं। कालीबंगा का अर्थ काले रंग की मिट्टी की चूड़ियां होता है। यहां से लकड़ी के हल तथा जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं। जिनके कूड़ों के बीच का फासला पूर्व से पश्चिम की ओर सेमी. और उत्तर से दक्षिण 1.10 मीटर पर है। यहां कुछ अग्निकुण्ड मिले हैं जिन्हें वज्र प्रणाली से जोड़ा जाता है। दो फसलों को उगाने का प्रमाण यहां से मिला है। यहां के फर्श पर अलंकृत ईंटों के प्रयोग का साक्ष्य मिला है।

Leave a Comment