किस पल्लव शासक के शासन काल में पल्लवों और चालुक्यों के बीच लंबा संघर्ष शुरू हो गया था?

[1] महेन्द्रवर्मन I
[2] सिंहविष्णु
[3] नरसिम्हावर्मन I
[4] महेन्द्रवर्मन II

उत्तर: (1] महेन्द्रवर्मन I

व्याख्या: महेन्द्रवर्मन प्रथम पल्लव वंश के महानतम शासकों में से एक था। उसके शासन काल से पल्लव चालुक्य संघर्ष शुरू हुआ जो लंबे समय तक चला। महेन्द्रवर्मन प्रथम एवं पुलकेशिन द्वितीय के बीच हुए युद्ध में पल्लव राज्य के उत्तरी प्रांतों पर पुलकेशिन द्वितीय का अधिकार हो गया था। महेन्द्रवर्मन के पुत्र नरसिंहवर्मन प्रथम के राजा बनने पर पुलकेशिन द्वितीय ने पुनः पल्लव राज्य पर आक्रमण किया लेकिन नरसिंहवर्मन ने उसे तीन युद्धों में बुरी तरह परास्त किया।

Leave a Comment