हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द किस देश से प्राप्त करते थे

(a) ईरान
(b) इराक
(c) मित्र
(d) अफगानिस्तान

उत्तर: [d] अफगानिस्तान

व्याख्या:सिन्धु सभ्यता की आर्थिक संरचना में व्यापार एवं वाणिज्य का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान था। सिन्धु सभ्यता के बाह्य व्यापार के सम्बन्ध में अपेक्षाकृत अधिक साक्ष्य उपलब्ध हैं। सिन्धु सभ्यता के नगरों का मध्य एवं पश्चिमी एशिया के देशों के साथ घनिष्ठ व्यापारिक सम्बन्ध थे। अफगानिस्तान सोवियत रूस से दक्षिण तुर्कमेनिस्तान फारस की खाड़ी में स्थित देशी ईरान एवं इराक के साथ सैन्धव नगरों के व्यापारिक सम्पर्क के प्रमाण मिले हैं। लाजवर्द एवं चाँदी अफगानिस्तान से आयात की जाती थी। अफगानिस्तान का बदख्शा क्षेत्र लाजवर्द के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अफगानिस्तान के शोर्तुगुई नामक पुरास्थल के उत्खनन से सिन्धु सभ्यता के पुरावशेष मिले हैं। सिन्धु सभ्यता का अफगानिस्तान में अन्यत्र प्रसार नहीं मिलता है। इसलिए शोर्तुगुई को मध्यवर्ती व्यापारिक बस्ती माना जा सकता है।

Leave a Comment