हड़प्पा में स्नानागार कहाँ मिला

(a)मोहनजोदड़ो
(b) हड़प्पा
(c) लोथल
(d) कालीबंगा

उत्तर: [a] मोहनजोदड़ो

व्याख्या:मोहनजोदड़ो का सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल विशाल स्नानागार था। जो उत्तर से दक्षिण 54.86 मीटर तथा पूर्व से पश्चिम लगभग 33 मीटर का है। इसमें उतरने के लिए उत्तर तथा दक्षिण की ओर सीढ़ियाँ बनी है। स्नानागार के केन्द्रीय भाग में अवस्थित जलाशय 14.5 मीटर लम्बा, 7.01 मीटर चौड़ा और 2.43 मीटर गहरा है। स्नानागार की फर्श पक्की ईटों की बनी है, फर्श तथा दीवारों की जुड़ाई जिप्सम से की गई है। इसका प्रयोग संभवतः सार्वजनिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान संबंधी स्नान के लिए होता था।

Leave a Comment