उत्तर- भारतीय संविधान विश्व का सर्वाधिक विस्तृत एवं लिखित संविधान हैं । साथ इसकी विशेषता यह है कि इसमें नम्यता और अनम्यता दोनों का अद्भुत मिश्रण है | संविधान के भाग -20 के अंतर्गत अनुच्छेद- 368 में भारतीय संसद को ( विशेष बहुमत व आधे राज्यों विधानमण्डलों के अनुसमर्थन से ) संविधान संशोधन की शक्ति प्राप्त है।
भारतीय संविधान में संशोधन तीन प्रकार की प्रक्रिया से किया जाता है साधारण बहुमत से किए जाने वाली संशोधन विधि में संसद के दोनों सदनों के उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के आधे से अधिक की सहमति आवश्यक है जैसे -अनुच्छेद 2,3,4, 75,97,100 ,105(3), 106 ,169 293 (अ) आदि में परिवर्तन ऐसे उपबंधों का संशोधन अनुच्छेद –368 के अंतर्गत नहीं आता है।
विशेष बहुमत से संशोधन के अंतर्गत ‘संघीय ढांचे’से संबंधित विषयों को छोड़कर अन्य जैसे -मूल अधिकार, नीति -निर्देशक तत्व आदि में संशोधन अनुच्छेद 368 के अंतर्गत कुल सदस्य संख्या के बहुमत तथा उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का दो -तिहाई बहुमत होता है।
अनुच्छेद 368(2) के अंतर्गत किए गए संशोधन का संबंध ‘संघात्मक ढांचे से हैं जिसमें विशेष बहुमत के साथ आधे राज्यों की विधानमंडलों का संकल्प (Resolution) तथा अनु समर्थन (Ratification) होना चाहिए। जैसे -अनुच्छेद 54,55,73, 162,241,भाग 5 के अध्याय 4, भाग 6 के अध्याय 5, अनुसूची 4 तथा अनुच्छेद 368 आदि के विषय में।
संसद ‘प्रस्तावना तथा मूल अधिकारों’ सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है ।परंतु संविधान के आधारभूत ढांचे (Basic structure) में संशोधन नहीं कर सकती।
- हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से कब्रिस्तान के प्रमाण नहीं मिले हैं
- मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध पशुपति मुहर पर देवता किन पशुओं से घिरा है
- हड़प्पा संस्कृति से जुड़ा पुरास्थल सुत्कागेनडोर किस नदी के तट पर स्थित है
- किन हड़प्पाई स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं
- निम्नलिखित में से किन हड़प्पाई स्थलों पर घोड़े के अवशेष प्राप्त हुए हैं
- भारत का सबसे बड़ा हड़प्पन पुरास्थल है
- सुत्कागेनडोर किस नदी के तट पर स्थित है
- हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द किस देश से प्राप्त करते थे
- हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थीं
- निम्नलिखित में से किसकी पूजा हड़प्पा संस्कृति में नहीं होती थी