भारत में सर्वप्रथम मानवमूर्तियों की पूजा निम्न में से किसकी हुई थी

(a) ब्रह्मा
(b) बुद्ध
(c) शिव
(d) विष्णु

उत्तर: [b] बुद्ध

व्याख्या:भारत में सर्वप्रथम मानव मूर्ति की पूजा बुद्ध की हुई थी। प्रथम बुद्ध मूर्ति मथुरा कला के अन्तर्गत बनी थी। चतुर्थं बौद्ध संगीति का आयोजन प्रथम शताब्दी ई. में कश्मीर के कुण्डलवन में हुआ था, इसी संगीति में बौद्ध धर्म हीनयान तथा महायान में विभाजित हो गया था। हीनयान बुद्ध के आत्मदीपो भव को अपना मूलमंत्र मानते हैं जबकि महायान बुद्ध को देवता मानकर उनकी पूजा करते हैं। हांलाकि देव मूर्ति पूजा सैंधव सभ्यता से ही प्रारंभ है परन्तु मानव को देव मानकर सर्वप्रथम बुद्ध को पूजा गया था।

Leave a Comment