भारत का कौन-सा क्षेत्र एक समय अवन्तिका के नाम से जाना जाता था?

[1] अवध
[2] रुहेलखण्ड
[3] बुन्देलखण्ड
[4] मालवा

उत्तर: (4] मालवा

व्याख्या: पश्चिमी भारत में अर्वान्त (अवन्तिका) जनपद प्रमुख था। आधुनिक मालवा एवं मध्य प्रदेश के कुछ भागों से मिलकर अवन्ति जनपद बना था। प्राचीन समय में अवन्ति के दो भाग थे: उत्तरी अवन्ति जिसकी राजधानी उज्जैनी थी और दक्षिणी अवन्ति जिसकी राजधानी महिष्मती थी। वर्धमान महावीर तथा गौतम बुद्ध के समय में महाराजा चंड प्रद्योत अवन्ति के राजा थे। अवन्ति बौद्ध धर्म का प्रमुख केन्द्र था।

Leave a Comment