ऐहोल प्रशस्ति का संबंध किस राजवंश से जुड़ा था?

[1] परमार राजवंश
[2] चालुक्य राजवंश
[3] चोल राजवंश
[4] राष्ट्रकूट राजवंश

उत्तर: (2] चालुक्य राजवंश

व्याख्या: ऐहोल अभिलेख चालुक्य राजवंश से संबंधित है। यह अभिलेख चालुक्य शासक पुलकेशिन II, जिन्होंने 610 से 642 ई. तक शासन किया था, के दरबारी कवि रवि कीर्ति द्वारा लिखा गया था। कर्नाटक के ऐहोल के मेगुती मन्दिर में स्थित यह अभिलेख पुलकेशिन II द्वारा हर्षवर्धन की पराजय का वर्णन करता है। यह अभिलेख पल्लवों पर चालुक्यों की विजय का भी वर्णन करता है।

Leave a Comment